<p style="text-align: justify;">इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत ने महिलाओं की 4*400 मीटर रिले इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा गोल्ड मेडल डाला.</p> <p style="text-align: justify;">इवेंट का सिल्वर बहरीन और ब्रॉन्ज वियतनाम ने जीता. बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया.</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले भारत की महिला धावक चित्रा उन्नीकृष्णनन ने 1500 मीटर इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. चित्रा ने चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया. 1500 मीटर के पुरुष इवेंट में भी भारत को बड़ी कामयाबी मिली. भारत के जॉनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम किया.</p> <p style="text-align: justify;">पदक तालिका की बात करें तो भारत अब 8वें स्थान पर पहुंच गया है. भारत ने अब तक कुल 13 गोल्ड, 20 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ कुल 58 मेडल जीते हैं. 111 गोल्ड के साथ कुल 239 मेडल जीतने वाला चीन पहले पायदान पर है.</p> <code><iframe class="vidfyVideo" style="border: 0px;" src="https://ift.tt/2wrqO3c" width="631" height="381" scrolling="no"></iframe></code>
from sports https://ift.tt/2LGmTEn
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार CWG में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल इवेंट में 8.09 मीटर की लगाई छलांग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार लॉन्ग जम्पर एथलीट मुरली श्रीशंकर का कमाल एकबार फिर से देखने को मिला जिसमें वह CWG के इतिहास में ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment