Reality Of Sports: गेंदबाजी में कहर बरपाने के बाद ईशांत शर्मा ने भरी हुंकार, कहा- बल्लेबाजी में भी दिखाऊंगा हाथ

Saturday, 4 August 2018

गेंदबाजी में कहर बरपाने के बाद ईशांत शर्मा ने भरी हुंकार, कहा- बल्लेबाजी में भी दिखाऊंगा हाथ

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन अगर चौथे दिन की शुरुआत में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत के विकेट झटक लिए तो फिर टीम इंडिया के लिए हालात मुश्किल हो जाएंगे। भारत की तरफ से दूसरी पारी में 3 साल के बाद किसी टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले ईशांत शर्मा ने उम्मीद जताई कि वो भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और हाल ही में उन्होंने काउंटी में अर्धशतक भी लगाया था। चौथे दिन के खेल से पहले ईशांत ने कहा, 'अच्छी बात ये है कि मैंने हाल ही में काउंटी में अर्धशतक लगाया था और इससे मेरे विश्वास में बढ़ोतरी हुई हैं। मैं बल्लेबाजी कर सकता हूं।' हालांकि ईशांत ने ये भी उम्मीद जताई कि उन्हें बल्लेबाजी का मौका ना मिले तो अच्छा है। Also Read: चौथे दिन के हर ऐक्शन को जानने के लिए क्लिक करें

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2ngx6xT

No comments:

Post a Comment

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...