जकार्ता: भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, साथियान गनाशेखरन और अचंता शरथ कमल को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को अपनी-अपनी स्पर्धाओं के अंतिम-16 दौर में हार का सामना करना पड़ा. साथियान, मनिका और शरथ की हार के साथ ही टेबल टेनिस की एकल स्पर्धाओं में भारत के लिए पदक की उम्मीद भी खत्म हो गई है.

मनिका को महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की खिलाड़ी मानयु वांग ने मात दी. वांग ने 32 मिनट तक चले मुकाबले में मनिका को 4-1 (11-2, 11-8, 11-8, 6-11) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में शरथ को चीनी ताइपे के खिलाड़ी चिहयुआन चुआंग ने मात दी. चुआंग ने शरथ को 44 मिनट तक चले पांच गेमों के मुकाबले में 3-2 (11-7, 9-11, 12-10, 14-16, 11-9) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

एक अन्य पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में साथियान को जापान के केंटा मात्सुदीरा ने हराकर बाहर किया. केंटा ने साथियान को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 4-1 (9-11, 11-4, 11-9, 11-6, 12-10) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

इससे पहले, मनिका बत्रा और अंचता शरथ कमल को भी अपने-अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा.

from sports https://ift.tt/2LLkxEi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चिकिता-प्रिथिका और ज्योति की तिकड़ी ने दिखाया कमाल, आर्चरी में आया गोल्ड मेडल; वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी की बराबरी
एशियन गेम्स 2026 में महिला कंपाउंड टीम ने आर्चरी में गोल्ड मेडल मुकाबले में चीन की टीम को 238-234 के अंतर से मात देने के साथ पदक जीतने ...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़...
No comments:
Post a Comment