<p style="text-align: justify;">इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत ने पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले इवेंट का सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. कुन्हु मोहम्मद, धरुण आयासामी, मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 01.85 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया.</p> <p style="text-align: justify;">स्पर्धा का गोल्ड कतर के नाम रहा जिन्होंने तीन मिनट 00.56 सेकेंड का समय निकाला. कतर ने एशियाई रिकार्ड अपने नाम किया है. तीसरे स्थान पर जापान की टीम रही जिन्होंने तीन मिनट 01.94 का समय निकाल कांस्य पदक जीता.</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले भारत ने महिलाओं की 4*400 मीटर रिले इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा गोल्ड मेडल डाला.</p> <p style="text-align: justify;">पदक तालिका की बात करें तो भारत अब 8वें स्थान पर पहुंच गया है. भारत ने अब तक कुल 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ कुल 59 मेडल जीते हैं. 111 गोल्ड के साथ कुल 239 मेडल जीतने वाला चीन पहले पायदान पर है.</p> <code><iframe class="vidfyVideo" style="border: 0px;" src="https://ift.tt/2wrqO3c" width="631" height="381" scrolling="no"></iframe></code>
from sports https://ift.tt/2CdnrCz
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं लेने पर कोच मजूमदार का बड़ा बयान, बोले- BCCI का स्टैंड
भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार वूमेन्स एशिया कप का खिताब जीता, लेकिन टीम ने आधिकारिक प्रेजेंटेशन में ट्रॉफी नहीं ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़...
No comments:
Post a Comment