भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा पहला टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है. जहां टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ती पर टीम इंडिया जीत से 84 रन दूर है. वहीं इंग्लैंड को मुकाबला जीतने के लिए 5 विकेटों की दरकार है. वैसे तो अभी विराट और कार्तिक के बाद हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं. लेकिन ये सच्चाई है कि टीम इंडिया की जीत का सबसे अधिक दारोमदार कप्तान विराट कोहली के मजबूत कंधो पर टिका हुआ है. लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों को जीत की उम्मीद देने का असली काम किया भारतीय गेंदबाज़ों ने, जिन्होंने इंग्लैड टीम की दूसरी पारी महज़ 180 रनों पर समेटकर उन्हें टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों के लिए 194 रनों का लक्ष्य ही बनाने दिया. इस बात को लिजेंड सचिन तेंडुलकर भी मानते हैं, सचिन ने तीसरे दिन के खेल के दौरान ही टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा की तारीफ करते हुए ट्वीट किया. सचिन ने लिखा, ''इशांत का शानदार प्रदर्शन. आज(शुक्रवार) के उनके प्रदर्शन ने मुझे 2014 के लॉर्ड्स टेस्ट की याद दिला दी.'' अपने इस पोस्ट के साथ सचिन ने इशांत का फोटो भी शेयर किया.

Fantastic effort by @ImIshant. Brought back memories from the game at Lord’s in 2014. #ENGvIND pic.twitter.com/k2dk1v0htu
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 3, 2018
दरअसल कल इंग्लैंड की दूसरी पारी में इशांत ने महज़ 51 रन देते हुए 5 बल्लेबाज़ों को वापस पवेलियन भेज दिया. जिनमें मलान, बेयरस्टो, स्टोक्स, बटलर और ब्रॉड शामिल थे. सचिन ने इशांत के कल के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए जिस लॉर्ड्स टेस्ट का ज़िक्र किया है उसे भारत ने 95 रनों से जीत लिया था. इस मुकाबले की पहली पारी में इशांत एक भी विकेट लेने में नाकामयाब रहे थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज़ों को आउट कर उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से रोका था.
from sports https://ift.tt/2OFgtbD
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल
ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment