भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मंगलवार को जब कोर्ट पर उतरेंगी तो उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। दरअसल, भारत ने अब तक कभी भी एशियन गेम्स में बैडमिंटन में गोल्ड नहीं जीता है। बैंडमिंटन में भारत का बेस्ट ब्रॉन्ज मेडल रहा है। ऐसे में पीवी सिंधू के पास अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज कराने का मौका होगा। पीवी सिंधू के सामने फाइनल में ताइवान की ताई जू यिंग की चुनौती होगी। सिंधू जब यिंग के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगी तो उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ गोल्ड जीतने का होगा। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2PJXwVr
No comments:
Post a Comment