जकार्ता: मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया. भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से हार मिली. हालांकि, इस स्पर्धा में भारतीय महिलाओं ने पहला रजत पदक जीता है.
दक्षिण कोरिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी और सोना जीता. इससे पहले, 2014 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया था. भारतीय महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को अच्छी टक्कर दी. पहले सेट में उन्होंने कोरियाई महिला तीरंदाजों के खिलाफ 59-57 से बढ़त हासिल की. इसके बाद, दक्षिण कोरिया की टीम ने दूसरे सेट में वापसी की और 58-56 से बढ़त लेकर कुल स्कोर बराबर कर लिया.

#AsianGames2018 : India win silver in Archery Women's Compound Team match after losing to South Korea. pic.twitter.com/WGnYz7pBOC
— ANI (@ANI) August 28, 2018

तीसरे सेट में दोनों टीमों ने 58-58 से बराबरी का स्कोर खेला और ऐसे में दोनों का कुल स्कोर 173-173 से बराबर था. चौथे सेट में भारतीय महिलाएं फिसल गईं और उन्हें 55-58 से पीछे होना पड़ा. ऐसे में कुल स्कोर से 231-228 से हारकर भारतीय टीम ने रजत पदक जीता.

सिल्वर पदक के साथ भारत एशियन गेम की पदक तालिका में नौंवे स्थान पर है. भारत की झोली में अब तक आठ गोल्ड, 14 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं.

Asian Games 2018: नीरज चोपड़ा ने गोल्ड पर लगाया निशाना, 9वें दिन आए तीन सिल्वर

from sports https://ift.tt/2Pc7fCS
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय
अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment