पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. इंग्लैंड ने चौथी पारी में भारत के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 54.2 ओवरों में 162 रनों पर ढेर होकर मैच गंवा बैठी.

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने 93 गेंदों में चार चौकों की मदद से 51 रनों की जुझारू पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया.

भारत ने तीसरे दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 110 रनों के साथ किया था. चौथे दिन कप्तान और उनके साथ नाबाद लौटने वाले दिनेश कार्तिक (20) पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी. जेम्स एंडरसन ने कार्तिक को दिन के पहले ओवर में ही पवेलियन भेज दिया.

बेन स्टोक्स ने 141 के कुल स्कोर पर कोहली को आउट कर भारत की जीत लगभग तय कर दी. स्टोक्स ने हार्दिक पांड्या को 31 रनों के निजी स्कोर पर भारत की पारी समेट दी.

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में स्टोक्स ने चार विकेट लिए. एंडरसन और ब्रॉड को दो-दो सफलताएं मिलीं. सैम कुरैन और आदिल राशिद को एक-एक विकेट मिला.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाए थे. भारतीय टीम कप्तान कोहली के 149 रनों के बाद भी अपनी पहली पारी में 274 रनों पर सिमट गई थी. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 13 रनों की बढ़त मिली थी. इंग्लैंड के दूसरी पारी में 180 रनों पर आउट होने के बाद भारत को 194 रनों का लक्ष्य मिला था.

from sports https://ift.tt/2M3pfS0
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल
ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment