इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इमरान खान ने शपथ ग्रहण समारोह में भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव और सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शुमार सुनील गावास्कर को आमंत्रित किया है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) हाल ही में हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। इमरान ने बुधवार को कपिल और गावस्कर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को भी आमंत्रण भेजा है। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2LJmAxL
No comments:
Post a Comment