बर्मिंघम: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स ने कहा कि शुरूआती टेस्ट में उनके साथी जो रूट के आउट होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के जश्न मनाने के तरीके से उन्हें कोई समस्या नहीं है क्योंकि सब अपने तरीके से विकेट लेने की खुशी मना सकते हैं। कोहली ने जो रूट का वनडे सीरीज के दौरान शतक का बल्ला गिराकर जश्न मनाने का मजाक उड़ाया था। भारतीय कप्तान ने रूट (80) को स्टंप पर सीधे थ्रो से रन आउट किया। रूट 63वें ओवर में दूसरे रन की कोशिश में रन आउट हुए। जेनिंग्स ने इस घटना को तरजीह नहीं दी और कहा,‘‘इसमें कोई दिक्कत नहीं। हर किसी को अपने तरीके से जश्न मनाने का अधिकार है। उसने जश्न मनाया और यह कूल है। ’’ from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Kkyus9
No comments:
Post a Comment