<strong>इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की संघर्षपूर्ण पारी पूरी तरह से बेकार चली गई. वह दूसरे छोर से समर्थन न मिलने के कारण अपनी टीम को काफी प्रयासों के बाद भी यहां इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत नहीं दिला पाए.</strong> इंग्लैंड ने एक छोर से लगातार विकेट लेकर कोहली की जुझारू पारी को जाया कर दिया और भारत को 31 रनों से मात देकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली अकेले दम पर अंत तक लड़ते रहे लेकिन आखिर में उनकी हिम्मत ने भी जवाब दे दिया. विराट कोहली ने इस मुकाबले में कुल 200 रन बनाए. पहली पारी में उन्होंने शानदार 149 रन बनाकर मुश्किल दौर से गुज़र रही टीम की मैच में वापसी करवाई. वहीं दूसरी पारी में भी सर्वाधिक 51 रन बनाकर टीम को जीत के करीब लेकर गए. टेस्ट में 200 रन बनाने के बावजूद भले ही वो टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन दिग्गज सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं. विराट एक टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक 11 बार 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने 10 बार किसी एक टेस्ट में 200 या उससे अधिक रन बनाए थे. तब वो लिजेंड सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ की बराबरी पर थे. लेकिन अब वो उनसे आगे निकल गए हैं. इस लिस्ट में 9 बार इस कारनामे के बाद वीरेंदर सहवाग तीसरे पायदान पर हैं.
from sports https://ift.tt/2M1NTCt
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, ENG vs PAK टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान
हैरी ब्रूक इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी की रेस में थे और उन्हें बेन स्टोक्स का भी समर्थन मिला था, लेकिन सिलेक्टर्स ने अनुभवी जो रूट को दोब...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment