Reality Of Sports: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: पी वी सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत का मेडल किया पक्का

Friday, 3 August 2018

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: पी वी सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत का मेडल किया पक्का

नानजिंग (चीन): भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-17, 21-19 से हराकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे पायदान पर मौजूद सिंधु और ओकुहारा के बीच यह मुकाबला 58 मिनट तक चला। पिछले साल विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में सिंधु को ओकुहारा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार वह जीत हासिल करने में कामयाब रही। सिंधु ने साल 2013 और 2014 में इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक भी अपने नाम किया था।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MgvnDv

No comments:

Post a Comment

LIVE: टीम इंडिया बनाना चाहेगी 500 रन, अब तक 9 विकेट गिरे

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दो दिन तक जबरदस्...