Reality Of Sports: इंग्लैंड से हार के बाद आर अश्विन ने बल्लेबाजों का बचाव किया

Saturday, 4 August 2018

इंग्लैंड से हार के बाद आर अश्विन ने बल्लेबाजों का बचाव किया

रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि एजबेस्टन की पिच चुनौतीपूर्ण थी और इस पर दोनों टीमों के के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा। पहले टेस्ट मैच में 31 रन की हार के बावजूद अश्विन ने कहा कि टीम के अपने प्रदर्शन से हौसले बुलंद हैं और पांच मैचों की सीरीज के लिए इस मैच में उनके लिए कई सकारात्मक पहलू रहे। अश्विन ने मैच के बाद कहा, ‘‘जब आप रन बनाते हो और विकेट लेते हो तो आप ये सुनिश्चित करना चाहते हो कि ये विरोधी टीम के लिए नुकसान पहुंचाने वाला हो और आप जीतना चाहते हो। इससे आपको मैच से अधिक खुशी मिलती है और जब ऐसा नहीं होता है तो आप इसको लेकर थोड़ा निराश रहते हो। ये मैच उतार-चढ़ाव वाला रहा और तेज गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां काफी अच्छी थीं।’’ 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2OaJQRW

No comments:

Post a Comment

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...