इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अंपायर से गेंद ली थी और इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी वनडे क्रिकेट से जल्द संन्यास ले सकते हैं। इस तरह के अनुमान तब तक लग रहे थे जब तक कि भारतीय कोच रवि शास्त्री ने सामने आकर ये नहीं कहा था कि धोनी कहीं नहीं जा रहे। अब धोनी ने अंपायर से गेंद लेने पर बड़ा खुलासा किया है और सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने हालात का जायजा लेने के लिए गेंद ली थी। धोनी ने कहा, 'हमें उस पर ध्यान देते रहना चाहिए कि हो रहा है। मैंने गेंद इसलिए ली थी ताकि हम ये जान सकें कि गेंद रिवर्स स्विंग क्यों नहीं हो रही। हमें इंग्लैंड में विश्व कप खेलना है और इसलिए हम जानना चाह रहे थे कि गेंद आखिर रिवर्स क्यों नहीं हो रही।'from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2voR1ix
No comments:
Post a Comment