लुसाने (स्विट्जरलैंड): महिला हॉकी विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय टीम ने विश्व रैंकिंग में एक स्थान ऊपर उठते हुए नौवां स्थान हासिल कर लिया है। मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में विश्व कप का खिताब जीतने वाली नीदरलैंड्स की टीम टॉप पर बरकरार है। भारतीय महिला टीम विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर थी। विश्व कप टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर उसने अंतिम-8 में जगह बनाई। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में उसे आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के कारण टीम ने अब नौवां स्थान हासिल कर लिया है। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2AUe8GC
No comments:
Post a Comment