Reality Of Sports: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: एलेस्टर कुक के लिए काल बन गया है टीम इंडिया का ये गेंदबाज, जानें इसे

Wednesday, 1 August 2018

भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: एलेस्टर कुक के लिए काल बन गया है टीम इंडिया का ये गेंदबाज, जानें इसे

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने एक बार फिर एलेस्टर कुक को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही अश्विन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। अश्विन अब एलेस्टर कुक को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले संयुक्त रूप से पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन अब तक कुक को 8 बार आउट कर चुके हैं और इसके साथ ही वो कुक को सबसे ज्यादा आउट करने वाले संयुक्त रूप से पहले स्पिनर बन गए। अश्विन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन भी कुक को 8 बार आउट कर चुके हैं। इसके अलावा अश्विन अब डेविड वॉर्नर (9) के बाद कुक को सबसे ज्यादा बार आउट करने में सफल रहे हैं। अश्वनि ने पहले टेस्ट के पहले दिन कुक को ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिकने दिया और जैसे ही कुक (13) पर पहुंचे, वैसे ही अश्विन ने क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिला दी। (Also Read: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट लाइव क्रिकेट स्कोर: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 83/1, जो रूट (31*) और जेनिंग्स (38*) क्रीज पर)

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2OBbpEP

No comments:

Post a Comment

अंबानी स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर श्लोका मेहता ने जीती ट्रॉफी, आकाश अंबानी भी रेस में हुए शामिल

नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे के इवेंट में श्लोका मेहता ने ट्रॉफी जीती, जबकि आकाश अंबानी ने भी रेस में हिस्सा लिया। इ...