Reality Of Sports: जेम्स एंडरसन ने अगर मेरा रिकॉर्ड तोड़ा, तो उन्हें कोई पीछे नहीं छोड़ पाएगा: ग्लेन मैक्ग्रा

Monday, 27 August 2018

जेम्स एंडरसन ने अगर मेरा रिकॉर्ड तोड़ा, तो उन्हें कोई पीछे नहीं छोड़ पाएगा: ग्लेन मैक्ग्रा

टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि अगर जेम्स एंडरसन ने विकेटों के मामले उन्हें पछाड़ दिया तो इसके बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज को कोई भी पीछे नहीं छोड़ सकेगा। मैक्ग्रा ने 124 टेस्ट मैचों में कुल 563 विकेट लिए हैं। एंडरसन को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से आगे निकलने के लिए सिर्फ सात विकेटों की दरकरार है, उन्होंने अबतक कुल 141 मैच खेले हैं। मैक्ग्रा ने कहा, "मैं एंडरसन का बहुत सम्मान करता हूं। उन्हें शुभकामनाएं। मुझसे आगे निकलने के बाद उन्हें कोई तेज गेंदबाज नहीं पछाड़ सकता। रिकॉर्ड अच्छे होते हैं और मैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनकर गर्व महसूस करता हूं लेकिन हर रिकॉर्ड टूटने के लिए बनता है। अगर एंडरसन मुझसे आगे निकल जाते हैं तो मुझे उन पर भी गर्व होगा। गेंदबाज के रूप में आपको एकजुट रहना होता है चाहे आप किसी भी देश के हों।"

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MR4Xvr

No comments:

Post a Comment

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...