Reality Of Sports: एशियाई खेल (एथलेटिक्स): सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टेपलचेज इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

Monday, 27 August 2018

एशियाई खेल (एथलेटिक्स): सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टेपलचेज इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

जकार्ता: भारत की महिला धावक सुधा सिंह ने 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक पर कब्जा जमाया। सुधा ने नौ मिनट 40.03 सेंकेंड में दूरी तय करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह भारत का दिन का तीसरा पदक और दूसरा रजत है। 2010 की एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली सुधा एक समय स्वर्ण पदक की दौड़ में थी लेकिन बहरीन की विनफ्रेड यावी ने आखिरी समय में सुधा को पीछे छोड़ दिया। विनफ्रेड ने नौ मिनट 36.52 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Lu8BXF

No comments:

Post a Comment

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...