पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 31 रनों की शिकस्त देने के बाद इंग्लैंड की टीम हल्के माहौल में अपना वक्त बिता रही है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड हाल ही में स्टॉक पार्क में गोल्फ खेलते नज़र आए. लेकिन इस दौरान जेम्स एंडरसन चोटिल हो गए, हालांकि ये चोट गंभीर नहीं है और इंग्लैंड के लिए चिंता की कोई बात नहीं है. दरअसल बीते दिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जिमी गॉल्फ खेलते देख रहे हैं लेकिन जैसे ही वो शॉट खेलते हैं, तो गेंद या उस जैसी ही कोई चीज़ सीधे उनके मुंह पर बहुत तेज़ी से आकर लग जाती है. हालांकि इस वीडियो के साथ ब्रॉड ने ये भी साफ कर दिया कि एंडरसन की चोट गंभीर नहीं है. देखें ये वीडियो:

????️♂️⛳️☀️???? @ Stoke Park https://t.co/7givNsKy9n
— Stuart Broad (@StuartBroad8) August 5, 2018
पहले टेस्ट मुकाबले में जेम्स एंडरसन ने 4 जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो विकेट चटकाए थे. भारत और इंग्लैंड के बीच अगला टेस्ट 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाना है. इंग्लैंड की टीम ने इस टेस्ट के लिए टीम का एलान कर दिया है. जिसमें बेन स्टोक्स और डेविड मलान बाहर हो गए हैं. स्टोक्स अपने निजी कारणों की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. जबकि मलान को खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर किया गया है. इन दोनों के स्थान पर क्रिस वोक्स और ऑली पोप को शामिल किया गया है.
from sports https://ift.tt/2AJPQPx
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
BCCI ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के वेन्यू में किया बदलाव, बेंगलुरु नहीं अब चेन्नई में होगा खिताबी मुकाबला
भारतीय घरेलू सीजन की शुरुआत इस बार 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी से होगी जिसके शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया था,...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment