Reality Of Sports: एशियाई खेलों के बाद पेस डेविस कप टीम से भी बाहर

Tuesday, 28 August 2018

एशियाई खेलों के बाद पेस डेविस कप टीम से भी बाहर

<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली</strong>: एशियाई खेलों की टीम से अंतिम समय अपना नाम वापस लेने वाले भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस अब सर्बिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले में भी नहीं दिखेंगे. पेस को 14 से 16 सितंबर के बीच क्रालीजेवो स्पोटर्स कोर्ट पर खेले जाने वाले मुकाबले में भारतीय टीम में नहीं चुना है.</p> <p style="text-align: justify;">एशियाई खेलों में पुरुष युगल का स्वर्ण जीतने वाले रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को टीम में चुना गया है. वहीं साथ ही इन खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा में कांस्य जीतने वाले गुणास्वेरन प्रजनेश को भी टीम में जगह मिली है. प्रजनेश के अलावा एकल मुकाबलों की जिम्मेदारी युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन के कंधों पर भी होगी.</p> <p style="text-align: justify;">अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की एसपी मिश्रा, (चेयरमैन), बलराम सिंह, नंदन बाल, रोहित राजपाल की चयन समिति ने कोच जीशान अली के साथ मिलकर यह टीम चुनी है.</p>

from sports https://ift.tt/2LAXPyz

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...