Reality Of Sports: ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों दिल्ली सरकार देगी 3 करोड़ रुपये

Tuesday, 28 August 2018

ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों दिल्ली सरकार देगी 3 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने गुरुवार को ओलम्पिक और पैरालम्पिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की ईनामी राशि में इजाफा करने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार ने कहा है कि अब अगर दिल्ली का कोई खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर लाता है तो उसे 3 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा. वहीं रजत जीतने वाले को दो करोड़ और कांस्य जीतने वाले को एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी.

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, "दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर. कैबिनेट ने फैसला किया है कि वह ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये ईनाम के तौर पर देगी. वहीं रजत पदक जीतने वालों को दो करोड़ तो वहीं कांस्य जीतने वालों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे."

उन्होंने कहा, "इसी तरह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों दिल्ली के खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये का ईनाम देगी. रजत पदक जीतने वालों को 75 लाख रुपये तो वहीं कांस्य पदक जीतने वालों को 50 लाख रुपये का ईनाम मिलेगा."

इसके लिए खिलाड़ी का आखिरी तीन साल दिल्ली का निवासी होना जरूरी है.

from sports https://ift.tt/2wpF7oU

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...