एशियाई खेलों से पहले भारत को करारा झटका लगा है। पदक उम्मीदों में शुमार मौजूदा विश्व और राष्ट्रमंडल चैम्पियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने कमर दर्द का हवाला देते हुए 18 अगस्त से शुरू हो रहे एशियन गेम्स से नाम वापिस ले लिया है। मीराबाई ने भारतीय भारोत्तोलन महासंघ को ई-मेल भेजकर इन खेलों से बाहर रहने का अनुरोध किया है। महासंघ के महासचिव सहदेव यादव ने बताया कि कमर दर्द और ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी के लिए उन्होंने समय मांगा है और इन खेलों से बाहर रहने का अनुरोध किया है। यादव ने कहा, ‘‘ये सही है कि मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों से नाम वापस लेने के लिए हमें ई-मेल भेजा है। उन्होंने बताया है कि वो कमर के दर्द से पूरी तरह निजात पाना चाहती हैं और उन्हें ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी करनी है।’’ from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MoY6pK
No comments:
Post a Comment