Reality Of Sports: हरभजन सिंह ने कहा- जिसे बाहर करना है करो लेकिन पुजारा और कुलदीप को दूसरे टेस्ट में मौका दो

Tuesday, 7 August 2018

हरभजन सिंह ने कहा- जिसे बाहर करना है करो लेकिन पुजारा और कुलदीप को दूसरे टेस्ट में मौका दो

जब से भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई तब से ही टीम इंडिया के सामने ये सवाल बार-बार खड़ा हो रहा है कि प्लेइंग इलेवन में एक स्पिन खिलाएं या दो। प्लेइंग इलेवन में शिखर धवन को मौका दें या फिर चेतेश्वर पुजारा की जगह के एल राहुल को जगह दें। लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को 2 बदलाव करने की सलाह दी है। हरभजन का मानना है कि दूसरे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और कुलदीप यादव को टीम में चुना जाना चाहिए। इससे फर्क नहीं पड़ता कि दोनों के लिए किन खिलाड़ियों को बाहर किया जाता है। हरभजन ने कहा, 'पहले टेस्ट से चेतेशेवर पुजारा को बाहर करना सही फैसला नहीं था। इसके अलावा कुलदीप यादव को भी टीम में जगह दी जानी चाहिए थी।' Also Read: भारत को कन्फ्यूज करके दूसरा टेस्ट जीतेगी इंग्लैंड टीम! खेला जबरदस्त माइंड गेम

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2vvGd2f

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...