नानजिंग (चीन): पी वी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने जीत दर्ज कर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी लेकिन विश्व में 11वें नंबर के एच एस प्रणय को ब्राजील के इगोर कोल्हो के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने इंडोनेशिया की फितरियानी को 21-14, 21-9 से आसानी से हरा दिया। पिछले साल रजत पदक जीतने वाली इस 23 साल की भारतीय खिलाड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी। वह अगले दौर में कोरिया की सुंग जी ह्यून से भिड़ेंगी जो 2015 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MbJc5V
No comments:
Post a Comment