<p style="text-align: justify;">इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत की पिंकी बलहारा ने महिलाओं की कुराश प्रतियोगिता के 52 किलोग्राम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. वहीं इसी इवेंट में भारत की मालाप्रभा याल्प्पा जाधव ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब हुईं. पिंकी बलहारा को फाइनल मुकाबले में उज्जबेकिस्तान की गुलनोर ने 10-0 से हराया. फाइनल में हार के चलते पिंकी को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा.</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले पिंकी बालहारा ने अपना सेमीफाइनल मैच जीतते हुए फाइनल में एंट्री कर अपना मेडल पक्का कर लिया था. हालांकि भारत की ही मालाप्रभा याल्प्पा जाधव सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा.</p> <p style="text-align: justify;">पिंकी ने अंतिम चार के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की अबदुमनाजिडोवा ओयुसुलव को 3-0 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया. मालाप्रभा को सेमीफाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुल्यामानोव ने मालाप्रभा को 10-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जाने से रोक दिया. मालाप्रभा ने क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की वान नगोक तु को 5-0 से मात देकर अंतिम-4 में जगह बनाई थी.</p> <p style="text-align: justify;">कुराश में इन दोनों भारतीय के मेडल जीतने के बाद भारत पदक तालिका में 8वें पायदान पर बना हुआ है. अब भारत के खाते में 9 गोल्ड, 18 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज समेत कुल 49 मेडल हो गए हैं. 93 गोल्ड समेत 201 मेडल जीतने वाला चीन पहले पायदान पर है.</p>
from sports https://ift.tt/2wlUkHL
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर
भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment