नई दिल्ली: बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने अगले माह बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 29 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जूनियर चयन समिति ने अपनी बैठक में टीम का चयन किया। पवन शाह को इस टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि अनुज रावत और प्रब सिमरन सिंह के रूप में टीम में दो-दो विकेटकीपर होंगे। चयनकर्ताओं ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल नहीं किया है। वह श्रीलंका दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा थे। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Mxxg2R
No comments:
Post a Comment