भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए बेहद रोमांचक पहले टेस्ट मैच को मेजबान टीम ने 31 रनों से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 162 रनों पर सिमट गई और मुकाबला हार गई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। दूसरी पारी में भी विराट कोहली के अलावा भारत का कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका। कोहली ने अर्धशतक लगाया। तो वहीं, हार्दिक पंड्या ने भी (31) रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 287 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत की पहली पारी 274 रनों पर ढेर हो गई थी। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 13 रनों की बढ़त मिली थी। लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे और पूरी टीम 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। पहली पारी के स्कोर को मिलाकर इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2LQKYgF
No comments:
Post a Comment