Reality Of Sports: महिला हॉकी विश्व कप: आयरलैंड ने भारत को शूट आउट में 3-1 से मात दी

Thursday, 2 August 2018

महिला हॉकी विश्व कप: आयरलैंड ने भारत को शूट आउट में 3-1 से मात दी

लंदन: आयरलैंड ने गुरुवार देर रात वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर पर खेले गए बेहद रोमांचक मैच में भारत को शूट आउट में 3-1 से मात देते हुए महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह क्वार्टर फाइनल मैच तय समय में गोलरहित रहा और मैच शूटआउट में गया। जहां आयरलैंड के लिए अपटन रोइसन, मीके एलिसन, वाटकिंस चोले ने आखिरी तीन प्रयासों में गोल किए। भारत के लिए एक मात्र गोल रीना खोखर ने किया। आयरलैंड की गोलकीपर आयेशा मैक्फारेन दीवर की तरह भारतीय खिलाड़ियों के सामने खड़ी रहीं। (PM मोदी के इमरान को फोन करने का PAK ने किया स्वागत, कहा- भारत से बातचीत शुरू करना चाहते हैं )

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2LMyBCh

No comments:

Post a Comment

स्मृति मंधाना ने WPL फाइनल में रचा इतिहास, अर्धशतक लगाकर किया बड़ा कारनामा

स्मृति मंधाना ने WPL 2026 के फाइनल में मात्र 41 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे अब WPL के फाइनल ...