Reality Of Sports: विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : इतिहास रचने से चूकीं सिंधु, कैरोलिना ने फाइनल में 19-21, 10-21 से हराया

Sunday, 5 August 2018

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : इतिहास रचने से चूकीं सिंधु, कैरोलिना ने फाइनल में 19-21, 10-21 से हराया

नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहसा रचने से चूक गई. रविवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के फाइनल में स्पेन की कैरोलीना मारिन ने वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु को मात देकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप पर अपना कब्जा किया और गोल्ड मेडल जीता.

वर्ल्ड नम्बर-8 मारिन ने सिंधु को 45 मिनटों तक खेले इस खिताबी मुकाबले में सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से मात दी. इस हार के कारण सिंधु को एक बार फिर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. उनका यह दूसरा सिल्वर है. वह दो बार ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं.

दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला गेम शानदार रहा और दोनों एक दूसरे पर हावी रहीं. लेकिन दूसरे गेम में मारिन ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए यह मैच और वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब दोनों अपने नाम कर लिया. मारिन और सिंधु के बीच अभी तक कुल 12 मुकाबले हुए हैं जिसमें 7 में मारिन को जीत मिली है तो पांच बार सिंधु विजेता बनी हैं. इन मुकाबले में रियो ओलम्पिक-2016 का फाइनल भी शामिल है जहां स्पेनिश खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी और सिंधु गोल्ड जीतने से चूक गई थी.

सेमीफाइनल में यामागुची को हराया था

कड़े और रोचक सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-16, 24-22 से मात देकर पीवी सिंधु ने लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया था.

जापान की ओकुहारा ने साल 2017 में सिंधु को हराया था

विश्व की नंबर 3 खिलाड़ी सिंधु को साल 2017 के फाइनल में हार के बाद सिल्वर मेडस से संतोष करना पड़ा था. जापान की निजोमी ओकुहारा ने उन्हें फाइनल में मात देकर गोल्ड मेडल जीतने से रोक लिया था.

from sports https://ift.tt/2ncCstL

No comments:

Post a Comment

42 रन और जो रूट बन जाएंगे दुनिया के पहले कप्तान, ENG vs PAK टेस्ट में इतिहास रचने का शानदार मौका

जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रूट 42 रन बनाते ही वर्ल्ड टेस...