Reality Of Sports: पालेमबांग में अभियान खत्म होने के करीब लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को अब तक नहीं मिला दैनिक भत्ता

Saturday, 25 August 2018

पालेमबांग में अभियान खत्म होने के करीब लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को अब तक नहीं मिला दैनिक भत्ता

पालेमबांग: एशियाई खेलों के दौरान पालेमबांग में स्पर्धायें लगभग खत्म होने को है लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को अब भी उनका 50 डॉलर का दैनिक भत्ता नहीं मिला है। भारतीय दल के एक अधिकारी ने इस बाबत पूछने पर इस बात की पुष्टि की। पालेमबांग टेनिस और निशानेबाजी जैसे कुछ खेलों का आयोजन स्थल है। जहां टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों की सभी स्पर्धाएं खत्म हो चुकी हैं, निशानेबाजी की स्पर्धा कल खत्म होगी। दोनों ही खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश को अब तक मिले कुल छह स्वर्ण पदकों में आधे यानि तीन स्वर्ण जीते हैं। लेकिन अब भी उन्हें उनका दैनिक भत्ता मिलना बाकी है। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Pw8Vbz

No comments:

Post a Comment

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित किए अभिषेक शर्मा के पर्सनैलिटी राइट्स, AI से बने फर्जी कंटेंट पर लगी रोक

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की पहचान और छवि का बिना अनुमति इस्तेमाल करने वालों पर अब कानूनी शिकंजा कस गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरि...