Reality Of Sports: विराट कोहली की टीम के पास डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका: इलिंगवर्थ

Monday, 27 August 2018

विराट कोहली की टीम के पास डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका: इलिंगवर्थ

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन की 110वीं वर्षगांठ पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ ने कहा है कि भारत के पास इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में महान बल्लेबाज की टीम की सफलता को दोहराने का मौका है। पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच जीत इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन भारत ने तीसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की उम्मीद जगा दी है। अगर भारत बाकी के दो मैच जीत जाता है तो सीरीज अपने नाम करने में सफल रहेगा ऐसे में वो ब्रैडमैन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की बराबरी कर सकता है जिसने 1936-37 में एशेज सीरीज में इंग्लैंड को उसके घर में ही 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से सीरीज अपने नाम की थी। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2BPTM1Z

No comments:

Post a Comment

5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम इंडिया, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड

तीसरे T20I में इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट (70) और सैम करन (नाबाद 41) की पारियों की बदौलत 201/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत...