Reality Of Sports: विराट कोहली, बेन स्टोक्स के साथ-साथ क्रिकेट में धोनी, द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों की भी जरूरत: रिचर्ड्सन

Tuesday, 7 August 2018

विराट कोहली, बेन स्टोक्स के साथ-साथ क्रिकेट में धोनी, द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों की भी जरूरत: रिचर्ड्सन

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन का मानना है कि क्रिकेट को विराट कोहली और बेन स्टोक्स जैसे महानायकों की जरूरत है लेकिन इस खेल को महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ की भी जरूरत है ताकि ‘लकीर के सही तरफ’ रहा जा सके। एमसीसी 2018 काउड्रे लेक्चर में रिचर्डसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़ रही स्लेजिंग और धोखेबाजी पर चिंता जताते हुए खिलाड़ियों और कोचों से इसे रोकने के लिए और ज्यादा प्रयास करने का अनुरोध किया। रिचर्डसन ने लेक्चर में कहा, ‘‘मैदान पर क्रिकेट को महानायकों की जरूरत है। कोलिन मिलबर्न्स, फ्रेडी फ्लिंटफ, शेन वॉर्न, विराट कोहली या बेन स्टोक्स जैसे। लेकिन हमें फ्रेंक वारेल, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ जैसों की भी जरूरत है ताकि हम सभी लकीर के सही तरफ रहें।‘‘ 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2vLM8PR

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...