जकार्ता: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सायना ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 2-0 से मात दी। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने 40 मिनट तक चले इस मुकाबले में रत्चानोक को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से मात देकर बाहर किया। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2wbRVzm
No comments:
Post a Comment