जकार्ता: भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार को 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन पुरुषों की 69 किलोग्राम (वेल्टर वेट) स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मनोज को किर्गिस्तान के अब्दुर्खमन अब्दुर्खमानोव ने 5-0 से हराया। राष्ट्रमंडल खेलों में इस साल इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज को तीनों राउंड में किर्गिस्तान के मुक्केबाज की तेजी के आगे कमजोर देखा गया। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2P4QYzG
No comments:
Post a Comment