जकार्ता: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को वियतनाम को 3-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे भारत ने सोमवार को ही मकाऊ को 3-0 से मात दी थी। अगले दौर में जाने के लिए भारत को इस मैच में जीत चाहिए थी और साथियन गणननसेकरन, अनुभवी अचंता शरथ कमल और हरमीत देसाई की टीम ने वियतनाम के नगुयेन अंह टु, गुयेन डुक टुयान और ले दिंह डुक की टीम को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2LtCmYp
No comments:
Post a Comment