Reality Of Sports: एशियाई खेल (बैडमिंटन): फितरानी को एकतरफा मुकाबले में हराकर सायना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में

Saturday, 25 August 2018

एशियाई खेल (बैडमिंटन): फितरानी को एकतरफा मुकाबले में हराकर सायना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में

जकार्ता: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सायना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश की फितरानी फितरानी को एक तरफा मुकाबले में 21-6, 21-14 से मात दी। यह मैच कुल 31 मिनट तक चला। पहले गेम में फितरानी के पास सायना के बेहद तेज गेम का कोई जबाव नहीं था, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने अच्छी वापसी की हालांकि अपनी ही गलतियों से वह अंक लुटा बैठीं। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2LoIWzn

No comments:

Post a Comment

स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब CSK के बॉलिंग और बैटिंग कोच पर भी गिर सकती है गाज, इन दिग्गजों की होगी छुट्टी!

स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। इसके साथ ही ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि टीम के कुछ और बड़े सदस्य भी सीएसके का साथ छ...