भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश के पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर की याद में बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। वाडेकर का 15 अगस्त की रात में मुंबई स्थित जसलोक हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर में निधन हो गया था। बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा है, "बीसीसीआई ने एमसीए के हॉल में बुधवार 29 अगस्त को शाम चार बजे भारत के पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर की याद में शोक सभा का आयोजन किया है।"from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2PHTLjk
No comments:
Post a Comment