Reality Of Sports: कपिल से पंड्या की तुलना पर भड़का टीम इंडिया का ये पूर्व कप्तान, कहा- कपिल शताब्दी में एक बार पैदा होने वाला क्रिकेटर

Monday, 6 August 2018

कपिल से पंड्या की तुलना पर भड़का टीम इंडिया का ये पूर्व कप्तान, कहा- कपिल शताब्दी में एक बार पैदा होने वाला क्रिकेटर

नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कपिल देव और हार्दिक पंड्या के बीच तुलना को बकवास करार देते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान सौ साल में एक बार पैदा होने वाले क्रिकेटर है और किसी से उसकी तुलना नहीं हो सकती। इन दोनों क्रिकेटरों की तुलना करने की कुछ विशेषज्ञों की आदत के बारे में जब पूछा गया तो गावस्कर इससे बिलकुल भी प्रभावित नहीं दिखे। नाराज दिख रहे गावस्कर ने कहा,‘‘कपिल देव से किसी की तुलना नहीं की जानी चाहिए। वह एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाला खिलाड़ी नहीं बल्कि सौ साल में एक बार पैदा होने वाला क्रिकेटर है जैसे कि सर डान ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर। हमें किसी से उनकी तुलना नहीं करनी चाहिए।’’ 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2LYDetm

No comments:

Post a Comment

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...