Reality Of Sports: एशियाड में स्वप्ना ने भारत को महिला हेप्टाथलॉन का पहला स्वर्ण दिलाया, ट्रिपल जम्प में अरपिंदर ने भी जीता सोना

Wednesday, 29 August 2018

एशियाड में स्वप्ना ने भारत को महिला हेप्टाथलॉन का पहला स्वर्ण दिलाया, ट्रिपल जम्प में अरपिंदर ने भी जीता सोना

अरपिंदर सिंह और स्वप्ना बर्मन ने 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को भारत के लिए 2 स्वर्ण पदक जीते। अरपिंदर ने पुरुषों की ट्रिपल जम्प के फाइनल में 16.77 मीटर की छलांग लगाई। स्वप्ना ने महिलाओं की हेप्टाथलॉन में 7 अलग-अलग इवेंट में 6,026 अंक हासिल किए। भारत के एथलेटिक्स में अब 5 समेत कुल 11 स्वर्ण पदक हो गए। इस एशियाड में भारत के अब 54 पदक हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 14 पदक एथलेटिक्स में हैं। भारत ने 1962 जकार्ता एशियाड में 12 स्वर्ण समेत 52 पदक जीते थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PiRv13

No comments:

Post a Comment

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...