नई दिल्ली: एशियन गेम्स से गोल्ड लेकर भारत लौटी रेसलर विनेश फोगाट ने बीती रात सोमवीर राठी से सगाई कर ली.

विनेश महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की युकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराकर एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी.

इंडोनेशिया से भारत लौटने के बाद विनेश फोगाट ने शनिवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही सोमवीर को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली.

रात करीब 10 बजे तिरंगा ओढ़े विनेश हवाई अड्डे से जब बाहरी निकलीं तो वहां उनके गांव से काफी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे जिन्होंने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया.

हवाई अड्डे के बाहर पार्किंग एरिया के पास विनेश और सोमवीर की सगाई की रस्म निभाई गई. शनिवार को ही विनेश का जन्मदिन भी था और उन्होंने इस मौके पर हवाई अड्डे पर ही केक काटा. चरखी दादरी के बलाली की 24 साल की विनेश और सोनीपत के खरखौदा के सोमवीर ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई. इस दौरान विनेश की मां और सोमवीर के परिजन भी मौजूद थे. विनेश ने सगाई की पुष्टि करते हुए कहा की हम जल्दी ही शादी करेंगे.

विनेश के ताऊ महाबीर फोगाट ने इस मौके पर कहा, ‘‘बच्चे समझदार हो गए हैं और हमने आपसी सहमति से इनकी सगाई करने का फैसला किय.’’

from sports https://ift.tt/2NkvFcO
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कप्तान श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, विराट कोहली की कर ली बराबरी
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 80 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड में किसी द्विपक्षी...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment