जकार्ता। महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अचंता शरथ कमल की जोड़ी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को टेबल टेनिस की मिश्रित युगल वर्ग स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया। सेमीफाइनल में चीन की जोड़ी ने मनिका और शरथ को 4-1 से मात देकर इन्हें कांस्य तक ही रोक दिया। चीन की चुकिन वांग और सुन यिंगशा की जोड़ी ने पांच सेटों तक चले मुकाबले में 11-9, 11-5, 11-13, 11-4, 11-8 से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान पक्का किया। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2wwMStx
No comments:
Post a Comment