जकार्ता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को पूल-ए के अपने चौथे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराते हुए 18वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की यह लगातार चौथी जीत है। भारत ने अपने पहले मैच मे इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से हराया था। वह अपना आखिरी पूल मैच 28 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। भारत ने जीबीके हॉकी मैदान पर खेले गए अपने मैच जीत के साथ भारतीय टीम पूल-ए में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Pa1mX3
No comments:
Post a Comment