पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आसिफ इकबाल का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम अब तक इंग्लैंड दौरे पर गई सभी भारतीय टीमों से मजबूत और महान है। इकबाल ने कहा, 'मैं ईमानदारी से कहूं तो विराट कोहली और रवि शास्त्री की ये टीम इंग्लैंड दौरे पर गई सभी भारतीय टीमों से मजबूत है। जिस तरह से भारत और इंग्लैंड की टीम ने इंग्लैंड का 1,000वां मैच खेला वो शानदार था। साथ ही टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता बनाए रखने के लिए इससे अच्छा मैच नहीं खेला जा सकता। टेस्ट क्रिकेट के लिए वो एक बहुत अच्छा प्रचार था।' आसिफ ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम बेहतरीन है लेकिन जरूरत है कि बाकी के खिलाड़ी भी विराट कोहली का साथ दें ताकि कोहली ज्यादा दबाव महसूस ना करें।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2vIlcQY
No comments:
Post a Comment