जकार्ता: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को रिकर्व स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अंकिता भरत, प्रोमिला दाईमेरी, दीपिका कुमारी की भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे ने 6-2 से मात दी। पहले सेट में भारतीय टीम ने 55 का स्कोर किया तो वहीं चीनी ताइपे की टीम ने 56 अंक अपने खाते में डाले। दूसरे सेट में विपक्षी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फिर से 56 अंक अर्जित किए जबकि भारत केवल 51 अंक ही हासिल कर पाया।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2PAgeyN
No comments:
Post a Comment