हार्दिक पंड्या को बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता है। पंड्या ने शुरुआत में जिस तरह से अपनी काबिलियत दिखाई थी उसे देखकर हर कोई उन्हें भारत का अगला कपिल देव मान रहा था। लेकिन हाल ही में उनके प्रदर्शन ने सबको खासा निराश किया है। सही मायनों में अब वो टीम पर बोझ नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद पंड्या को बार-बार टीम इंडिया में जगह मिल रही है। ये सब जानते हैं कि विराट कोहली पंड्या को काफी पसंद करते हैं लेकिन अब तक वो कोहली के भरोसे पर खरे नहीं उतर सके हैं। पंड्या ना तो बल्ले से कुछ कमाल दिखा पा रहे हैं और ना गेंद से अब तक असरदार साबित हुए हैं। पंड्या ने अब तक भारत के लिए 8 टेस्ट मैचों में 35.08 की औसत से 421 रन बनाए हैं। Also Read: हरभजन सिंह ने कहा- जिसे बाहर करना है करो लेकिन पुजारा और कुलदीप को दूसरे टेस्ट में मौका दोfrom Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2OPc4mg
No comments:
Post a Comment