Reality Of Sports: एशियाई खेल (बैडमिंटन): पहले ही दौर में हारकर बाहर किदांबी श्रीकांत

Friday, 24 August 2018

एशियाई खेल (बैडमिंटन): पहले ही दौर में हारकर बाहर किदांबी श्रीकांत

जकार्ता: भारतीय बैडमिटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को पुरुष एकल वर्ग के अपने पहले मैच में ही हारकर बाहर होना पड़ा। हांगकांग के खिलाड़ी विंग की विंसेंट ने श्रीकांत को अंतिम-32 दौर में मात देकर बाहर कर दिया। विंसेंट ने 40 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत को सीधे गेमों में 23-21, 21-19 से मात दी। पहले गेम में श्रीकांत ने मैच की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन विंग की विंसेंट ने भारतीय खिलाड़ी को अच्छी टक्कर देते हुए स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। यहां से दोनों के बीत बराबरी का मुकाबला देखा गया। दोनों 21-21 से बराबरी पर पहुंचे और यहां पर हांगकांग के खिलाड़ी ने दो अंक लेने के साथ ही पहला गेम 23-21 से जीत लिया। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2BJ6zmO

No comments:

Post a Comment

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए स्क्वाड में किया बदलाव, ग्रीव्स और किंग को किया शामिल

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए अपने स्क्वाड में बदलाव का ऐलान किया है,...