जकार्ता: भारत को 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को नौकायन स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल हुआ है। रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इससे पहले दुष्यंत ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता था। रोहित और भगवान ने 7 मिनट और 04.61 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा का फाइनल चरण पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Lk7QA5
No comments:
Post a Comment