Reality Of Sports: Asian Games 2018: महिला सिंगल्स के फाइनल में पीवी सिंधू को मिली हार, टूटा गोल्ड का सपना

Tuesday, 28 August 2018

Asian Games 2018: महिला सिंगल्स के फाइनल में पीवी सिंधू को मिली हार, टूटा गोल्ड का सपना

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को 18वें एशियाई खेलों में महिला सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में हार मिली और इस कारण उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। हालांकि, इस रजत पदक के साथ सिंधु ने नया इतिहास कायम किया है। वो एशियाई खेलों में बैडमिंटन की किसी भी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु को फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की दिग्गज और वर्ल्ड नम्बर-1 ताई जु यिंग ने सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात दी।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2BTYyLX

No comments:

Post a Comment

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय

अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...