<p style="text-align: justify;">इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. साइना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश की फितरानी फितरानी को एक तरफा मुकाबले में 21-6, 21-14 से मात दी. यह मैच कुल 31 मिनट तक चला.</p> <p style="text-align: justify;">पहले गेम में फितरानी के पास सायना के बेहद तेज गेम का कोई जबाव नहीं था, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने अच्छी वापसी की हालांकि अपनी ही गलतियों से वह अंक लुटा बैठीं. मैच का पहल अंक फितरानी ने ही लिया लेकिन सायना ने तुरंत ब्रेक तक 11-5 की बढ़त ले ली थी. ब्रेक के बाद सायना के लगातार स्मैश के कारण फितरानी सिर्फ एक अंक ले पाईं और 13 मिनट में ही 21-6 से पहला गेम हार गई.</p> <p style="text-align: justify;">दूसरे गेम में उन्होंने अच्छी वापसी की और भारतीय खिलाड़ी को 5-1 से पीछे कर दिया, लेकिन सायना ब्रेक तक 11-9 की बढ़त लेने में कामयाब रहीं. दूसरे गेम में भी सायना ने ब्रेक के बाद फितरानी पर अपना दबाव बनाया और जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया.</p> <p style="text-align: justify;">बैडमिंटन में भारत को साइना के अलावा एक और स्टार खिलाड़ी पी वी सिंधु से भी मेडल की उम्मीद. पी वी सिंधु भी आज प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगीं.</p>
from sports https://ift.tt/2waNvIU
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब CSK के बॉलिंग और बैटिंग कोच पर भी गिर सकती है गाज, इन दिग्गजों की होगी छुट्टी!
स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। इसके साथ ही ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि टीम के कुछ और बड़े सदस्य भी सीएसके का साथ छ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment