Reality Of Sports: Asian Games 2018, Day 9: महिला, पुरुष टीम को स्प्रिंट स्पर्धाओं में मिली हार

Monday, 27 August 2018

Asian Games 2018, Day 9: महिला, पुरुष टीम को स्प्रिंट स्पर्धाओं में मिली हार

<p style="text-align: justify;"><strong>जकार्ता:</strong> भारत की पुरुष और महिला साइकलिंग टीम यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन अपनी-अपनी टीम स्प्रिंट स्पर्धाओं में हार गई. दोनों ही टीमें सोमवार को क्वालीफिकेशन दौर में हारकर बाहर हो गई.</p> <p style="text-align: justify;">महिला टीम 35.305 सेकेंड का समय निकालते हुए सातवें पायदान पर रही और फाइनल में जगह बनाने से चूक गई. क्वालीफिकेशन दौर में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया, शीर्ष दो टीमें फाइनल में स्वर्ण पदक और बाकी की दो टीमें कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेगी.</p> <p style="text-align: justify;">दूसरी ओर, पुरुष टीम नौवें पायदान पर रही, क्वालीफिकेशन दौर में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया. भारत ने 46.862 सेकेंड में रेस को पूरा किया. पुरुषों की स्पर्धा में भी शीर्ष दो टीमें फाइनल में स्वर्ण पदक और बाकी की दो टीमें कांस्य पदक के लिए भिड़ेगी.</p>

from sports https://ift.tt/2wgg1ss

No comments:

Post a Comment

5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम इंडिया, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड

तीसरे T20I में इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट (70) और सैम करन (नाबाद 41) की पारियों की बदौलत 201/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत...